
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष”
महिलाओं के सशक्त होने का एकमात्र हथियार शिक्षा है। महिलाएं पहले भी सशक्त थीं, पर पुरुष प्रधान समाज उन्हें आगे नहीं आने देते थे। इस कारण उनकी प्रतिभाएं कुंद रह जाती थी। वर्तमान समय में जब व्यापक रूप से महिलाएं शिक्षित हुई तो आर्थिक संपन्नता और संघर्ष के बदौलत हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। महिलाओं को आगे भी शिक्षा की डोर को थामकर खुद को आर्थिक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का कांरवा निरंतर जारी रखना होगा।
डॉ. गीता कुमारी, डेंटल सर्जन, आर.डी.एस डेंटल केयर, बेगूसराय।