बरौनी रिफाइनरी /बेगूसराय। 26 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
Indian Oil Corporation Limited की बरौनी रिफाइनरी में गुरुवार को भूकंप आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास सुबह 08:58 बजे से 11:00 बजे तक चला, जिसका उद्देश्य संभावित आपदा की स्थिति में आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन करना था।

NDMA के निर्देश पर हुआ आयोजन: यह मॉक ड्रिल National Disaster Management Authority (एनडीएमए), नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित की गई। पूर्व तैयारी के तहत 25 फरवरी को जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, बेगूसराय में टेबल-टॉप एक्सरसाइज (TTEX) भी आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न एजेंसियों के समन्वय की समीक्षा की गई।

कैंटीन बिल्डिंग को बनाया गया सिम्युलेटेड साइट: ड्रिल के दौरान बरौनी रिफाइनरी की कैंटीन बिल्डिंग को बेगूसराय जिले की पाँच चयनित सिम्युलेटेड इम्पैक्ट साइट्स में शामिल किया गया। परिकल्पित स्थिति में भवन के पश्चिमी हिस्से में संरचनात्मक दरार और कर्मचारियों के फँसने की संभावना दर्शाई गई। आपात सूचना मिलते ही फायर एंड सेफ्टी विभाग घटनास्थल पर पहुँचा। मुख्य प्रवेश द्वार पर गिरी मेटल शीट्स को रेस्क्यू कटर से हटाकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
बहु-एजेंसी समन्वय से चला रेस्क्यू ऑपरेशन: इंडियन ऑयल की सुरक्षा एजेंसियों, जिनमें Central Industrial Security Force (CISF) और Directorate General Resettlement (DGR) शामिल हैं, ने बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रभावित व्यक्तियों को बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में स्थापित अस्थायी राहत शिविर व कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ले जाया गया। दो घंटे तक चले अभ्यास के बाद कैंटीन असेंबली पॉइंट पर विस्तृत डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। अंतिम समीक्षा बैठक गांधी मैदान, बेगूसराय में अपर जिला दंडाधिकारी (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।यह मॉक ड्रिल बरौनी रिफाइनरी की आपदा प्रबंधन तैयारियों और जन-धन की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।







Total views : 72320