22 सितम्बर से शुरू होगी दुर्गा पूजा, 2 अक्टूबर को विजयदशमी
बेगूसराय। 1 सितम्बर 2025
नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिव मंडल एवं विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की बैठक रविवार देर शाम श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट सार्वजनिक धर्मशाला, गोला रोड, बेगूसराय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति अध्यक्ष रामरतन कुमार ने की, जबकि संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष गुड्डू कुमार और धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी कन्हैया झा ने किया। बैठक में सर्वप्रथम महासमिति के कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा ने वर्ष 2024 का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शहर की 22 दुर्गा पूजा समितियों की उपस्थिति में श्रीराम ठाकुर को महासमिति का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
👉 जितिया पर्व 13 सितम्बर (शनिवार), 👉 नहाय-खाय14 सितम्बर (रविवार) 👉 निर्जला व्रत15 सितम्बर (सोमवार) 👉 पारण (सुबह 6:30 के बाद)

दुर्गा पूजा कार्यक्रम:
👉 22 सितम्बर (सोमवार) – कलश स्थापन, शैलपुत्री पूजा 👉 23 सितम्बर – ब्रह्मचारिणी पूजा 👉 24 सितम्बर – चन्द्रघण्टा पूजा 👉 25 सितम्बर – कुशमाण्डा पूजा 👉 27 सितम्बर – स्कन्दमाता पूजा 👉 28 सितम्बर – षष्ठी पूजा, बेल निमंत्रण व गज पूजा 👉 29 सितम्बर – सप्तमी पूजा, कालरात्रि, देवी जागरण व निशा पूजा 👉 30 सितम्बर – महाष्टमी, महागौरी पूजा 👉 1 अक्टूबर – नवमी, सिद्धिदात्री पूजा एवं हवन 👉 2 अक्टूबर – विजयादशमी 👉 3 अक्टूबर – माँ दुर्गा का विसर्जन।
इस वर्ष देवी का आगमन गज (हाथी) पर तथा प्रस्थान मनुष्य वाहन पर होगा, जिसका फल सुख और समृद्धि में वृद्धि माना गया है।
महासमिति का उद्देश्य और निर्णय : महासमिति के संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि शहर की 25 समितियों को मिलाकर यह महासमिति बनी है, जिसका उद्देश्य सामूहिक रूप से निष्ठापूर्वक पूजन और मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। महासमिति अध्यक्ष रामरतन कुमार ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिला प्रशासन से पूजा से संबंधित समस्याओं पर वार्ता करेगा। साथ ही, प्रचार-प्रसार हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र और छोटे पोस्टरों का भी सहारा लिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित: बैठक में पूजा समिति के प्रमुख ब्राह्मण राजीव मिश्रा बड़ी माँ दुर्गा स्थान नौरंगा, दयानंद मिश्र, दिनेश कुमार मिश्रा, विजयकांत झा, अवधेश मिश्र सर्वमंगला दुर्गा पूजा समिति लोहिया नगर, तुरंत मिश्र , शिवशक्ति मिश्रा, अमरनाथ झा, आचार्य आलोक झा, नगर दुर्गा पूजा महा समिति के अलावे अध्यक्ष रामरतन कुमार, उपाध्यक्ष श्री राम ठाकुर, आलोक कुमार मुन्ना, संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा व ब्रजेश कुमार प्रिंस, मीडिया प्रभारी कन्हैया झा, राजन सिन्हा, राजेश कुमार राजा, जितेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, विजय ठाकुर, भोला कुमार, रामनरेश पासवान, रमेश पासवान, कमलदेव पासवान, विनोद कुमार पासवान, पंकज भगत, गौरव राणा, पारस कुमार, फिरायालाल, उमेश कुमार, शंकर कुमार, राम अवतार सोनी, राजेश हिसारिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।






Total views : 63160