बेगूसराय। 4 मई 2025
राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में रविवार को स्वर्ण प्राशन अभियान के अंतर्गत कुल 223 बच्चों को स्वर्ण प्रशान के दवा की खुराक दी गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन केवल पुष्य नक्षत्र के दिन ही दिया जाता है, इसीलिए रविवार को भी महाविद्यालय विशेष रूप से खोला गया था। उन्होंने इसे एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य अभियान बताया और कहा कि इस अभियान में बच्चों की भारी भीड़ इसकी सफलता को दर्शाती है। अभियान का नेतृत्व डॉ. किश्वर सुल्ताना ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन स्वर्ण प्राशन प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर दवा पिलाने और कार्यक्रम संचालन में रेनू सिंहा, डेजी कुमारी, डॉली सिन्हा, काजल कुमारी, रंजना कुमारी, अनिशा कुमारी, मो. जहीर आलम और पंकज कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।