बेगूसराय के बछवाडा में आयोजित रैली में प्रियंका गांधी ने एनडीए पर हमला बोलते हुए महागठबंधन को जीताने और बिहार में बदलाव लाने की अपील की।
बेगूसराय। 1 नवंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
प्रियंका गांधी ने शनिवार को बेगूसराय के बछवाडा में रैली आयोजित कर एनडीए सरकार पर कई आरोप लगाते हुए जनता से महागठबंधन को जिताने की अपील की। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यहाँ ‘निजीकरण चरम पर है, सरकारी कंपनियां कॉर्पोरेट मित्रों को सौंप दी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को बिहार के बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने सवाल उठाया — “अब वे 1.5 करोड़ नौकरियां देने की बात कर रहे हैं, तो पिछले 20 वर्षों में क्यों नहीं दीं?”
“झांसे में न आएं, बदलाव के लिए वोट करें” : बारिश के बावजूद भारी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि “बिहार की धरती देश के विकास में अहम भूमिका निभाती आई है, लेकिन इसे वह सम्मान और अवसर अब तक नहीं मिला।”उन्होंने जनता से अपील की कि वे नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों के झांसे में न आएं और बिहार के भविष्य के लिए “बदलाव का मतदान” करें।
65 लाख नाम काट दिए गए : प्रियंका ने कहा कि एनडीए सरकार ने समाज में विभाजन फैलाया और झूठे राष्ट्रवाद का प्रचार कर मतदाता सूची से 65 लाख नाम काट दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीधे तौर पर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
🔹 “बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं: ”प्रियंका गांधी ने कहा कि “राज्य में महिलाएं शाम को घर से निकलने से डरती हैं। डबल इंजन सरकार के वादों पर भरोसा मत कीजिए, क्योंकि वास्तव में एक ही इंजन है — जो दिल्ली से चलता है।
🔹 “कांग्रेस ने काम किया आज की सरकार श्रेय ले रही है: ”प्रियंका गांधी ने कहा, “जब बीजेपी के नेता अतीत की बातें करते हैं, तो मैं पूछना चाहती हूं — IIT, IIM और बड़े कारखाने किसने बनाए? कांग्रेस ने!”उन्होंने राहुल गांधी की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि “जाति आधारित जनगणना और सामाजिक न्याय” ही असली समानता की दिशा में ठोस कदम हैं।
“मोदी से पैसे ले लो, वोट मत देना” : प्रियंका गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री अब 10,000 रुपये देने की बात कर रहे हैं। ले लीजिए, लेकिन वोट मत दीजिए — क्योंकि उन्होंने आपकी समस्याओं का समाधान कभी नहीं किया।”उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की शिक्षा, रोजगार और संसाधनों को बचाने का अवसर है। महागठबंधन की जीत पर उन्होंने घोषणा की — “हम वृद्धावस्था पेंशन 1,500 रुपये प्रति माह करेंगे और हर साल 200 रुपये की बढ़ोतरी होगी।”






Total views : 68970










