अफवाहों के बीच प्रशासन ने दी स्पष्ट जानकारी
बेगूसराय, 17 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर देशभर में गैस की किल्लत की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच बेगूसराय जिले में भी एलपीजी गैस को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रेस वार्ता कर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।
जिले में गैस की कोई कमी नहीं: डीएम ने साफ कहा कि बेगूसराय में गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 68 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं, जिनमें—40 इंडेन, 16 भारत पेट्रोलियम, 12 हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं। सभी एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें केवल 11 सिलेंडर जमाखोरी के मामले सामने आए, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
डिलीवरी सिस्टम पहले की तरह जारी: डीएम ने बताया कि गैस की होम डिलीवरी पहले की तरह जारी है—इंडेन: 3 दिन में डिलीवरी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम: 3.4 दिन में और भारत पेट्रोलियम: 6 दिन में आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण मांग में अचानक वृद्धि हुई है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।
बुकिंग और सप्लाई के नए नियम: व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए प्रशासन ने कुछ नियम लागू किए हैं—शहर में: 25 दिन बाद दोबारा बुकिंग और ग्रामीण क्षेत्र में: 45 दिन बाद बुकिंग, गैस केवल बुकिंग (नंबर) और OTP के माध्यम से ही मिलेगा। यदि OTP के बाद भी गैस नहीं मिलता है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मांग और आपूर्ति का आंकड़ा: डीएम ने बताया कि वर्तमान में स्थिति इस प्रकार है—इंडेन: पहले 8000 सिलेंडर की मांग थी जो अब 8500 हो गई है जबकि उपलब्ध वर्तमान आपूर्ति: 6200 सिलेंडर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम:मांग: 1200 है जबकि आपूर्ति: 2000 (बैकलॉग भी कवर किया जा रहा) वही भारत पेट्रोलियम: की मांग: 8000 है जबकि आपूर्ति: 3800 सिलेंडर किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि डोमेस्टिक उपभोक्ताओं (लगभग 98%) के लिए किसी तरह की कमी नहीं है।
कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन जारी: लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:📞 06243-450626 डीएम ने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
डीएम की अपील: अंत में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आम लोगों से अपील की—“किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग करें और व्यवस्था पर भरोसा रखें।” कुल मिलाकर, कहा जा सकता है की बेगूसराय में गैस की किल्लत नहीं बल्कि अफवाहों के कारण बढ़ी मांग ही समस्या का कारण बन रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति नियंत्रण में







Total views : 74919