बेगूसराय | 13 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवाएं) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोईघर सहित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि जिन केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है, वहां पीएचईडी से समन्वय कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पोषण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा: बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर, टीएचआर वितरण, फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से सत्यापन, बच्चों के पोषण स्तर (SAM/MAM) एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाली परियोजनाओं को विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण पर जोर: महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत मिशन शक्ति की योजनाओं—वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, पालनाघर एवं शक्ति सदन—की भी समीक्षा हुई। डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और महिलाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार व उद्यमिता से जोड़ने पर बल दिया।
समन्वय से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश: आंगनबाड़ी भवन निर्माण, भूमि चिन्हांकन, एनओसी व मनरेगा के तहत प्रगति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में डीपीओ आईसीडीएस, डीपीओ मनरेगा, सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।






Total views : 68970










