बेगूसराय। 01 सितंबर 2025
जिला Red Cross सोसाइटी, बेगूसराय द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए लगातार राहत अभियान जारी है। इसी क्रम में आज दूसरी खेप राहत सामग्री की रवाना की गई। जिला पदाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी तुषार सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरी गाड़ी को रवाना किया। इस खेप में खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जाएगा।
डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेड क्रॉस सोसाइटी और जिला प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी परिवार सहायता से वंचित न रह सके। उन्होंने यह भी बताया कि राहत कार्य निरंतर एवं चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





Total views : 68974










