नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | 15 अक्टूबर 2025 | बेगूसराय
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र, जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर आपदा शाखा, बेगूसराय में संचालित कम्युनिकेशन प्लान-सह-जिला हेल्पलाइन कोषांग की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नोडल पदाधिकारी पूजा प्रीतम ने जानकारी दी कि मतदाता किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव या चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
📞 विधानसभा अनुसार जारी नंबर :👉 चेरियाबरियारपुर (141): 06243-221141 👉 बछवाड़ा (142): 06243-221142 👉 तेघड़ा (143): 06243-221143 👉 मटिहानी (144): 06243-220144 👉 साहेबपुर कमाल (145): 06243-220145 👉 बेगूसराय (146): 06243-220146 👉 बखरी (147): 06243-220147
इसके अलावा, राज्य स्तर पर संचालित वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 भी 24×7 उपलब्ध रहेगा, जहाँ नागरिक अपने मतदान संबंधी किसी भी समस्या या प्रश्न के लिए संपर्क कर सकते हैं।





Total views : 63194