बेगूसराय। 25 जुलाई, 2025
शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा कारगिल विजय भवन में संभावित बाढ़ मुद्दे को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की।जिला पदाधिकारी ने बताया कि बेगूसराय जिले के 8 प्रखंड बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, बेगूसराय सदर, मटिहानी, शाम्हो अकहा कुरहा, बलिया एवं साहेबपुर कमाल गंगा प्रभावित क्षेत्र है तथा चेरियाबरियारपुर, बखरी एवं नावकोठी बूढ़ी गंडक नदी से प्रभावित है।जिला प्रशासन द्वारा कुल 289 परिचालन योग्य नाव की व्यवस्था की गई है, जिसमें 31 सरकारी नाव एवं 258 निजी नाव शामिल है। इसके साथ ही और अधिक नाव की भी व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में साहेबपुर कमाल अंचल में 20 जुलाई से 5 निजी नाव एवं बलिया अंचल में 2 निजी नावों का परिचालन किया जा रह है।जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 78 राहत शिविर एवं 173 सामुदायिक रसोई चिन्हित कर लिया गया है। बाढ़ को लेकर सभी अंचलों में अनुश्रवण समिति की बैठक कर ली गई है। साथ ही अनुश्रवण समिति द्वारा जांच कर 94,402 परिवारों की सूची आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी तटबंध का संयुक्त निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा किया गया है। कुल 8 तटबंधों की निगरानी हेतु 21 कनीय अभियंता एवं 5 सहायक अभियंता की प्रतिनिक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पशुपालन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 चलंत चिकित्सा दल एवं 10 स्थायी चिकित्सा दल लगाया जा रहा है।मौके पर सहायक समाहर्ता अजय कुमार यादव, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन बेगूसराय, उपनिर्वाचन पदाधिकारी बेगूसराय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






Total views : 63030