बेगूसराय, 5 नवंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के प्रथम चरण के मतदान की तैयारियों के क्रम में आज बेगूसराय जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दलों को ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) मशीनों का वितरण कार्य निर्वाची पदाधिकारियों, अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं प्रेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय में आयोजित ब्रीफिंग सत्र में सभी पीठासीन पदाधिकारियों और सेक्टर पदाधिकारियों को पूर्ण निष्पक्षता, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का निर्देश दिया।

🏛️ सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया वितरण : आज दिनांक 05 नवंबर 2025 को बेगूसराय जिले के निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटरों से मतदान दलों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें उपलब्ध कराई गईं — 👉 141चेरिया बरियारपुर, आर.सी.एस. कॉलेज, मंझौल 👉 142 बछवाड़ा आर.के.सी. +2 हाई स्कूल, बरौनी 👉 143 तेघड़ा ए.पी.एस.एम. कॉलेज, बरौनी 👉 144 मटिहानी जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय 👉 145 साहेबपुर कमाल पी.डी.एस.के. कॉलेज, सदानंदपुर, बलिया 👉 146 बेगूसराय जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय 👉 147 बखरी (अ.जा.) लक्ष्मी उदित नारायण उच्च विद्यालय, शकरपुरा

🚚 GPS आधारित ट्रैकिंग से निगरानी: मतदान दलों द्वारा जिन वाहनों के माध्यम से ईवीएम एवं वीवीपैट का परिवहन किया गया, उनमें GPS उपकरण और Ele Traces मोबाइल ऐप के माध्यम से रीयल-टाइम ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान समाप्त होने के बाद उपयोग की गई मशीनों को Polled EVM Strong Room में सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि किसी भी खराब मशीन को अलग चिन्हित वेयरहाउस में संग्रहित किया जाएगा।

👮 निरीक्षण एवं आवश्यक निर्देश : जिला निर्वाचन पदाधिकारी तुषार सिंगला ने विभिन्न डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

📜 आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रक्रिया : ईवीएम वितरण की यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के “Manual on Electronic Voting Machine” में वर्णित दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई। इस दौरान आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक भी उपस्थित रहे। विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध हैं।
🗳️ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का संदेश : तुषार सिंगला ने कहा — “सभी मतदान दल अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और निष्पक्षता से करें। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद समय पर मॉक पोल करें और निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ सुनिश्चित करें।” मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष, सामान्य प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





Total views : 68998










