
बेगूसराय। 30 जनवरी 2025
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मध्य विद्यालय सिंहमा दियारा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के जाने माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार चौधरी थे। सबसे पहले सभी लोगों ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के पुत्र का भी जन्मदिन होने के कारण इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के बीच इंग्लिश ग्रामर की किताब का वितरण किया गया। उससे पूर्व मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा ग्रामर की किताब का फीता खोलकर लोकार्पण भी किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. चौधरी ने बच्चों से महात्मा गांधी के मार्ग पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने बताया की किस तरह महात्मा गांधी ने भारत से अंग्रेज को भगाने का प्रण लिया था और अपने संकल्प और मेहनत साथ ही सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने अंग्रेज को इस देश से भगा दिया था। उन्होंने प्रधानाचार्य संजीव कुमार द्वारा बच्चों के बीच किताब वितरण करने को लेकर सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को शुभकामना भी दी। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक रुदल कुमार, स्थानीय नेता व ग्रामीण संजय कुमार, संजीव कुमार व विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थी।