
बेगूसराय। 13 जुलाई 2025
जिला मुखिया संघ की बैठक शनिवार को अरहम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट रजौरा बेगूसराय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन ने की। वहीं मंच संचालन मुखिया संघ के संयोजक महेश राय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन एवं जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने बेगूसराय के दिनकर की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय का फूल माला एवं चादर के साथ मिथिला पाग पहनाकर पुरजोर तरीके से स्वागत किया। इसके उपरांत ही बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय एवं जिलाध्यक्ष मो. अहसन ने कहा कि सरकार के क्रियाकलाप के अनुसार सभी पंचायत में दिए पूर्व की तरह कर्मी को पूरा करने की मांगों को लेकर बल दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न पंचायत के मुखियाओं के द्वारा कहा गया कि बेगूसराय जिले में कुल 217 पंचायत है, जिसमें मात्र 37 पंचायत सचिव के भरोसे पूरे जिले का कार्यभार अति धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने बेगूसराय जिला प्रशासन के कार्य प्रणाली लेकर क्षोभ व्यक्त किया। उनका कहना था कि जिला प्रशासन के द्वारा ससमय विकास कार्य हेतु आवश्यकता अनुसार राशि खर्च करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता है। परंतु पंचायत में पंचायत सचिव की उपस्थित नहीं होने के कारण कार्य पूरा करने में अति व्यवधान का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सभी पंचायत में दिए गए कार्यपालक सहायकों को जिला प्रशासन के द्वारा डिप्टेशन करवा कर अन्य कार्यों में लगा दिया गया है, जिसके कारण पंचायत के कार्यों को पूरा करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही तमाम मुखियाओं के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों की भी सुरक्षा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन ने कहा कि सरकार के द्वारा निर्देशित आदेश के बाद गृह विभाग के द्वारा जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा को लेकर शस्त्रों का लाइसेंस निर्गत करने हेतु निर्देशित दिया गया है। बावजूद जिला प्रशासन के द्वारा इसमें शिथिलता बरती जा रही है। वहीं उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन से मांग की कि सभी जनप्रतिनिधियों उनके सुरक्षा के दृष्टिकोण से आर्म्स का लाइसेंस प्रदान की जाए। इस दौरान मौके पर उपस्थित मुखिया संघ के संरक्षक अमरजीत राय, कोषाध्यक्ष इजहार अंसारी, मीडिया प्रभारी मुरारी कुमार, वीरपुर के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, खोदाबंदपुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, तेघड़ा के अमलेश कुमार राय, बलिया के कुमारेश कुमार, सदर के राकेश कुमार, रंजीत कुमार, अहमद हुसैन, कृष्ण कुमार, अनुराग कुमार आदि सहित जिले के दर्जनों मुखिया बैठक में शामिल हुए।