बेगूसराय। 10 मई 2025
बिहार प्रदेश जनतादल यू के द्वारा वर्चुअल बैठक संवाद कार्यक्रम जिला जनतादल यू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुआ। जिसमें जनतादल यू के जिलाध्यक्ष रूदल राय, जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस, विधानसभा प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, विधानसभा प्रभारी अरुण सहनी, विधानसभा प्रभारी पवन कुमार सहित पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के महत्वपूर्ण सदस्य शामिल हुये। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश कार्यालय से पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, विधान पार्षद ललन शराफ, संजय कुमार गांधी भी जुड़े रहे और संगठन के विभिन्न बिंदु पर संवाद स्थापित किये। संगठन में समन्वय, जिला एवं प्रखंड के बीच गाँव, टोला में संपर्क कर अभियान चलाने एवं बूथ कमिटी को सशक्त बनाने संबधी विचारों पर विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि देश के जवानों के समर्थन में पूरे देश के साथ साथ हमारी पार्टी जनतादल खड़ी है और हमारी पार्टी का पूरा समर्थन देश के सैनिक के साथ है। कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतो, पार्टी के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, युवा अध्यक्ष पंकज राय, अनुसूचित अध्यक्ष उमेश सदा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. सरफराज आलम, किसान अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, चिकित्सा अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, विवेक पटेल, रंजीत कुशवाहा, शम्भू सिंह, चंदन कुमार मुखिया, मो. जियाल्लाह, मनीष कुमार, बी के राय, सुनील चौधरी, मुकेश सिंह, आनंदी महतो, शम्भू शरण कर्मशील, प्रदेश के अमर कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव विकाश कुशवाहा, डॉ. एहतेशामूल हक अंसारी, जितेंद्र राय जिबु, विनीत पासवान, नीरज पाली, अजय पासवान, राज कुमार गुप्ता, सिकंदर महतो सहित पार्टी के अन्य सदस्य भी इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल रहें।