बेगूसराय, 31 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र टिकट की दौड़ में कई नेताओं ने पार्टियां बदली थीं। कुछ को सफलता मिली, तो कई निराश होकर दोबारा अपने पुराने दलों की ओर लौट आए। इसी क्रम में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के लाखो पंचायत निवासी एवं जदयू नेता राजेश कुमार उर्फ राजेश मुखिया और महेश राय कांग्रेस में शामिल हुए थे, उम्मीद थी कि उन्हें टिकट मिलेगा। मगर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने फिर से एनडीए का दामन थाम लिया।
गिरिराज सिंह ने की वापसी की घोषणा : शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर राजेश मुखिया और महेश राय के एनडीए में लौटने की जानकारी दी। उनके साथ महेश राय ने भी एनडीए में वापसी की घोषणा की।
एनडीए को मिलेगी नई मजबूती : इस अवसर पर नगर के निवर्तमान विधायक कुंदन सिंह ने कहा कि राजेश मुखिया जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं की वापसी से एनडीए की स्थिति और मजबूत होगी तथा बेगूसराय में एनडीए की जीत और भी सशक्त होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, कृष्ण मोहन पप्पू, बिरेश कुमार समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।






Total views : 68927










