
ओपन जिला स्तरीय खेलकूद चैंपियनशिप प्रतियोगिता आर के सी +2 हाई स्कूल बरौनी में आयोजित
बेगूसराय। 28 दिसम्बर 2024इस वर्ष 21 दिसंबर 2024 को ओपन जिला स्तरीय खेलकूद चैंपियनशिप प्रतियोगिता आर के सी +2 हाई स्कूल बरौनी में आयोजित किया गया। इस खेल में जिले के अनेक विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में किये। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय के विद्यार्थी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करके बम्पर जीत हासिल की। उन्हें ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया। इनके इस जीत पर विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सविता ने कहा की खेल एक संगठित प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि है। इसमें शारीरिक परिश्रम और कौशल को प्राथमिकता दी जाती है। खेलों में प्रतिस्पर्धा या सामाजिक भागीदारी के तत्व शामिल होते हैं। डी ए वी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय की इस प्रतिस्पर्धा में अत्यंत सराहनीय उपलब्धि रही। इस जीत में विद्यालय की खेल प्रशिक्षिका किरण कुमारी का विशेष योगदान रहा। उनका अथक परिश्रम विद्यार्थियों को जीत दिलाने में प्रेरणा का कार्य किया। उन्होंने ने विद्यार्थियों सहित शिक्षिका को सम्मानित भी किया।