बेगूसराय, 12 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने राज्यभर के 101 बुनियाद केंद्रों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य विभाग की योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है।
बेगूसराय के पांच बुनियाद केंद्रों में सुविधा शुरू: इसी क्रम में बेगूसराय जिले के मटिहानी, तेघड़ा, चेरिया बरियारपुर, बखरी और साहेबपुर कमाल स्थित बुनियाद केंद्रों में भी CSC सेंटर शुरू किए गए। अब जिले के लाभुक अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कई योजनाओं का मिलेगा लाभ: इन CSC केंद्रों के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, दिव्यांगजन उद्यमी योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन और अन्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में जाकर इस सुविधा का लाभ उठाएँ, ताकि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुँच सके।







Total views : 74346