बेगूसराय | 17 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय कांग्रेस भवन में आज जिले भर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करना था। इस अभियान के तहत एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के विधायक मो. मन्नान खान का आगमन हुआ, जिनके स्वागत में सातों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे।
नारों से गूंजा कांग्रेस भवन: पर्यवेक्षक के पहुंचते ही भवन परिसर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला कमेटी लगातार सक्रिय रही है और आगे भी संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक जिस प्रकार चाहें, प्रबुद्ध नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं।
संगठन को नए सिरे से मजबूत करने पर जोर: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मो. मन्नान खान ने कहा कि बेगूसराय आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को नए सिरे से सजाने-संवारने के उद्देश्य से उन्हें दिनकर जी की धरती और श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की गई थी और अब इसे बेगूसराय में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष ऊपर से थोपे नहीं जाएंगे, बल्कि गहन समीक्षा और सभी विधानसभा क्षेत्रों में संवाद के बाद उपयुक्त नाम तय किया जाएगा। इच्छुक कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सभी स्तरों पर समितियों का गठन: मन्नान खान ने कहा कि जिले में जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी और पंचायत कमेटी का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे कार्यकर्ताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों और सिविल सोसाइटी से व्यापक संवाद कर सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व का चयन करें। उन्होंने दोहराया कि अंतिम नाम छंटनी के बाद केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद ही बेगूसराय के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी।
कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित: इस अवसर पर शशिशेखर राय, रामविलास सिंह, रजनीकांत पाठक, मुरलीधर मुरारी, महेश सिंह, नारायण सिंह, सुबोध कुमार, श्रीकांत राय, सुबोध प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार गुड्डू, संजय सिंह, गिरधर गोपाल, रणजीत कुमार मुखिया, राजदेव पासवान, राम स्वार्थ साह, कृष्णनंदन राय, ओमप्रकाश कुमार, सुनील सिंह, मो. मतीन, हारून रसीद खान, विक्रम कुमार, सार्थक कुमार, डोडो सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।








Total views : 70669