
बेगूसराय। 14 जनवरी 2025
25,000/- रूपये का ईनामी अपराधकर्मी पुलिस यादव को बरौनी थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर ग्राम पिपरा देवस, बाबा स्थान स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे में बताया जाता है की बरौनी थाना को करीब 02:00 बजे दोपहर एक गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अपराधकर्मी पुलिस यादव पे-अमीर यादव सा.-पिपरा देवस, बाबा स्थान थाना-बरौनी, जिला-बेगूसराय अपने घर पर पहुँचा हुआ है। सूचना पर अविलंब बरौनी थानाध्यक्ष पु.नि. रंजन कुमार ठाकुर, पु.अ.नि. जितेन्द्र सिंह अपने दल बल के साथ -पिपरा देवस, बाबा स्थान के पास पहुँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 व्यक्ति को घर से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पुलिस यादव पे०-स्व० अमीर यादव सा०-पिपरा देवस बाबा स्थान थाना-बरौनी जिला-बेगूसराय बताया। बाद में गिरफ्तार कर विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। अपराधी बरौनी थाना में कई कांडो में संलिप्त था।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नं0 -9264429701
FOR ANY EMERGENCEY DIAL-112