बेगूसराय। 8 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा माले का सदर प्रखंड सम्मेलन नीमाचांदपुरा में रामानुज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि नई श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम करवाने और कम मजदूरी देने की स्थिति बनाई जा रही है।
मजदूर आंदोलन के समर्थन की अपील: दिवाकर प्रसाद ने पानीपत और बरौनी रिफाइनरी में चल रहे मजदूरों के अनिश्चितकालीन आंदोलन के प्रति एकजुटता जताते हुए चारों श्रम कोड कानूनों को वापस लेने, मजदूरों को वाजिब मजदूरी देने और 8 घंटे कार्यदिवस लागू करने की मांग की। उन्होंने लोगों से मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की अपील की।
नई प्रखंड कमिटी का गठन: सम्मेलन के दौरान 9 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसमें मो. इसराफिल को सचिव चुना गया। इस अवसर पर चन्द्रदेव वर्मा, दिलीप ठाकुर, शंकर साह, मोहम्मद अकबर, चरित्र साह, सीताराम तांती, संजय तांती और शिवशंकर साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







Total views : 73250