बेगूसराय | 22 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की जिला कार्यकारिणी की बैठक कॉमरेड रामरतन सिंह की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे आयोजित हुई। बैठक में आगामी जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया और संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।
📊 जिला सम्मेलन में उठेंगे प्रमुख मुद्दे: बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने पिछले कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस बार का जिला सम्मेलन बेगूसराय के समग्र विकास पर केंद्रित होगा।उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसानों, मेहनतकश मजदूरों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी।
🎓 शिक्षा और रोजगार पर रहेगा फोकस: अवधेश कुमार राय ने विशेष रूप से बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना तथा स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर संघर्ष की ठोस रूपरेखा तैयार की जाएगी।
🚩 रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी: बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी जिला सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता शामिल होंगे। साथ ही सम्मेलन के दौरान निकाली जाने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
👥 कई नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित: बैठक में शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह, संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य उषा सहनी, ललिता देवी, मनोज पटेल, जुलम सिंह, भूषण सिंह, राजकिशोर सिंह, राजेंद्र सहनी, संजीव सिंह, सनातन सिंह, टुनटुन दास, प्रहलाद सिंह सहित कई कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।







Total views : 75953