बेगूसराय, 30 अक्टूबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ ब्यूरो
146-बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के चुनाव प्रचार को लेकर आज कांग्रेस भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने की, जिसमें उन्होंने कहा कि “अमिता भूषण की जीत सुनिश्चित है, अब हमें जीत के अंतर को और बढ़ाना है।”
कार्यकर्ताओं से की सक्रिय रहने की अपील : सार्जन ने सभी मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने प्रचार क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस प्रत्याशी को हाथों-हाथ ले रही है और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत पूरे राज्य में तय है।
राहुल और प्रियंका गांधी के दौरे की संभावना : अभय सार्जन ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बेगूसराय आने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा, “हम सबको उनके स्वागत की पूरी तैयारी रखनी चाहिए।”
बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद : बैठक में बेगूसराय विधानसभा समन्वयक सुबोध कुमार, कांग्रेस नेता महेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वैद्यनाथ सिंह, कौशल किशोर, मुरलीधर मुरारी, मुकेश कुमार गुड्डू, संजय सिंह, सुबोध प्रसाद सिंह, हारून रशीद खान, राजीव रंजन सिंह, गिरधर गोपाल, मोहम्मद मतीन, सुनील कुमार सिंह और जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Total views : 68970










