बेगूसराय | 21 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बेगूसराय के जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा, बेगूसराय के पूर्व जिला महामंत्री राजेश कुमार सिन्हा (अधिवक्ता) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित नितिन नवीन को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
नेतृत्व पर जताया विश्वास: राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार उन प्रदेशों में भी होगा, जहां अब तक पार्टी की सरकार नहीं बन पाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा देशवासियों का विश्वास अर्जित करते हुए प्रत्येक राज्य में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।
देशवासियों की आकांक्षाओं को मिलेगा नया आयाम: उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। राजेश कुमार सिन्हा ने नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभेच्छा प्रकट की।






Total views : 68940










