बेगूसराय|18 दिसम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एस.बी.एस.एस. महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामनंदन सिंह के आकस्मिक स्वर्गारोहण पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
छात्रप्रिय एवं कुशल प्रशासक थे श्याम बाबू: प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने शोक संबोधन में कहा कि श्याम बाबू एक विद्वान, अनुशासित एवं छात्रों के बीच अत्यंत लोकप्रिय शिक्षक थे। उनकी प्रशासनिक क्षमता भी अद्वितीय थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में लगभग बीस वर्षों बाद हुए छात्र संघ चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका निभाते हुए सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया।
शिक्षक हितों के लिए हमेशा रहे सक्रिय: उन्होंने वर्षों तक महाविद्यालय में नामांकन प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही शिक्षक संघ में विश्वविद्यालय से लेकर प्रदेश स्तर तक वे सदैव सक्रिय रहे और शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे।
शोक सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित: शोक सभा में डॉ. संजय भगत, डॉ. रुचि जैन, डॉ. आरुणी कुमार, डॉ. विद्यासागर, धनंजय कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, डॉ. मो. परवेज़, मो. अताउल्लाह, डॉ. सौरव घोष, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. गुड़िया कुमारी, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. उषा किरण सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकेत्तर कर्मियों में धीरज कुमार, स्वाति कुमारी, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, सलित कुमार, अनिल पोद्दार, भानु चौधरी, समीर कुमार तथा तकनीकी सहायक महाशंकर वर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि: अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके योगदान को स्मरण किया।






Total views : 68940










