पटना | 16 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2026 आगामी 2 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह सत्र कई मायनों में खास है क्योंकि यह नई सरकार का पहला बजट सत्र होगा। सत्र के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट, आर्थिक सर्वेक्षण और अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
2 फरवरी से सत्र की शुरुआत: सत्र की शुरुआत 2 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण एवं आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के प्रस्तुतीकरण से होगी। इसके बाद 3 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और अवकाश: 4 फरवरी, 7-8 फरवरी, 14-15 फरवरी तथा 21-22 फरवरी को बैठक नहीं होगी। वहीं 9 फरवरी को आय-व्यय पर चर्चा के साथ तीसरा अनुपूरक बजट (2025-26) पेश किया जाएगा।
अनुदान मांगों और विधायी कार्य: 10 से 20 फरवरी के बीच अनुदान मांगों पर चर्चा एवं मतदान होगा। 23 फरवरी को विनियोग विधेयक पर बहस होगी, जबकि 24 से 26 फरवरी तक अन्य सरकारी विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।
27 फरवरी को सत्र का समापन: बजट सत्र का समापन 27 फरवरी को गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य एवं संकल्प के साथ होगा। कुल मिलाकर सत्र में 19 बैठकें प्रस्तावित हैं।





Total views : 68975










