
बेगूसराय। 4 जनवरी 2025
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डा. आरपीसीएयू, पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सहयोग से जारी 09 जनवरी, 2025 तक उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में कहीं कहीं हल्के बादल आ सकते है। हलाकि मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वातावरण में अधिक नमी तथा पछिया हवा चलने के कारण पिछले दो दिनों से ठण्ड की स्थिति बनी हुई है। अगले दो दिनों तक पछिया हवा चलने के कारण ठण्ड का प्रकोप जारी रहने की सम्भावना है। अधिक नमी तथा सामान्य से कम तापमान के प्रभाव से उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों में सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छा सकते है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।औसतन 4 से 6 कि. मी. प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा चलने की संभावना है। उसके बाद के पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।