
बेगूसराय। 26 जनवरी 2025
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई बेगूसराय के तत्वावधान में 26 जनवरी 2025 को 76 वां गणत्रंत दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। मौक पर श्री सिन्हा ने कहा कि देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में भारत के संविधान निर्माण में उस समय के कानूनविद, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, रंगकर्मी, साहित्यकार, सांस्कृतिकर्मी, चित्रकार एवं समाजसेवी सहित समाज के विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। संविधान सभा में व्यापक विचार विमर्श के बाद भारत के परिप्रेक्ष में जो उपयुक्त लगा वैसा ही संविधान बनाया गया। संविधान सभा के सभी सदस्य दूरदर्शी थे उनके द्वारा निर्मित संविधान में आज की परिस्थिति में भी मार्गदर्शन के तत्व विधमान है। इस अवसर पर राकेश कुमार, सतीश सिन्हा, सुनील सिन्हा, रंजीत सिन्हा, रुपेश बाबुल, राजेश सिन्हा, अमन कुमार, मुकेश रंजन, विजय राज, आस्था कश्यप, सोनी कुमारी, उषा सिन्हा, कविता सिन्हा सहित दर्जनों महासभा के सदस्य उपस्थित थे।