बेगूसराय | 19 फरवरी 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
Mount Litera Public School में गुरुवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक शिवाजी महाराज के जीवन आदर्शों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर ज़ी लर्न की रीजनल स्कूल डायरेक्टर (ईस्ट ज़ोन) चंद्रमा प्रधान शैक्षणिक निरीक्षण हेतु विद्यालय में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ रीजनल स्कूल डायरेक्टर एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल द्वारा शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्रेरणादायक विचार: सभा के दौरान विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से शिवाजी महाराज के अद्वितीय साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया।इसके साथ ही, विद्यालय में शैक्षणिक उपलब्धियों का भी सम्मान किया गया। National Science Olympiad (NSO) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि और सुदृढ़ हुई।
प्रेरणादायक संबोधन से बढ़ा उत्साह: रीजनल स्कूल डायरेक्टर (ईस्ट ज़ोन) चंद्रमा प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं, प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय मूल्यों का विकास करना भी है। निदेशक डॉ. मनीष देवा ने अपने संदेश में विद्यालय की सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इतिहास और विज्ञान दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंततः विद्यालय परिवार ने शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने और शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।






Total views : 71032