बेगूसराय। 9 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम की टी-20 वर्ल्डकप जीत पर बेगूसराय में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 8 मार्च को न्यूजीलंड नेशनल क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर भारत के तीसरी बार विश्वविजेता बनने की खुशी में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक दिन: इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत क्रिकेट प्रेमियों के लिए त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन जैसा प्रदर्शन किया, जो सराहनीय है। संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
कई खिलाड़ी और सदस्य रहे मौजूद: जश्न के दौरान दानिश आलम, भानु, विवेक, निराला, दिलजीत, पप्पू, गोपाल, शकील, निक्कू और रामबविनित शरण सहित कई खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद थे।







Total views : 73274