
बेगूसराय। 10 जनवरी 2025
इन दिनों बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एक कमिटी भी बनायीं गई है जो लगातार मांग कर रही है की बेगूसराय और खगाड़िया जिला को मिलाकर एक प्रमंडल बनाया जाय। इसको लेकर अभियान समिति द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने बताया की बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने की बात काफी आगे तक बढ़ चुकी है। मुख्यमंत्री तक यह मांग पहुंचाई जा चुकी है। इस अभियान में पूरी जनता का सहयोग जरुरी है। इसको लेकर 12 जनवरी को एक पदयात्रा भी निकाली जा रही है। इस पदयात्रा से भी उनहोंने सभी को जुड़ने की अपील की। प्रेस वार्ता में मटिहानी विधायक व सचेतक राजकुमार सिंह ने कहा की प्रमंडल बनने की दिशा में हम लोग काफी आगे है। मुख्यमंत्री जी भी 18 जनवरी को बेगूसराय आ रहे है। हमारी इस मांग को मुख्यमंत्री की जानकारी में है उम्मीद है की जल्द ही यह प्रमंडल बन जाएगा। वहीं द बेगूसराय सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह व धनकु ने बताया की हमलोगों ने अपनी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है अब उनका विशेषधिकार है की वो बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने की घोषणा कब करते है लेकिन उम्मीद है की जल्द ही बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने की घोषणा हो जायेगी। अभियान समिति के डॉ. रौशन ने बताया की बेगूसराय के प्रमंडल बन जाने से यहाँ के विकास को गति मिलेगी सबसे ज्यादा हवाई अड्डा और विश्वविद्यालय बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उम्मीद है की हमारा यह अभियान जल्द रंग लाएगा। प्रेस वार्ता में उपमेयर अनिता राय, शिक्षविद अभिषेक कुमार, पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, दिलीप सिन्हा, रविन्द्र मनोहर, प्रकाश सिन्हा व अन्य उपस्थित थे। समीर शेखर ने सभी का धयवाद ज्ञापन किया।