
बेगूसराय। 2 जनवरी 2025
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर (बिहार)-848125 के अनुसार 05 जनवरी 2025 तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम बिहार जैसे-पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण एवं तराई के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 5 जनवरी तक ठण्ड बढ़ने की सम्भावना है। सुबह में मध्यम कुहासा छा सकता है। इस अवधि तक औसतन 6-8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने की संभावना है।सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95% तथा दोपहर में 55 से 65 % रहने की संभावना है। 01 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री.से. रहा जो की सामान्य से 6.1 कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री. से. रहा जो सामान्य तापमान के बराबर रहा। 1 जनवरी को सापेक्ष आर्द्रता 7 बजे सुबह 96% और दोपहर 2 बजे 77% रहा। वाष्पोतसर्जन 1.5 मि. मी. और हवा की गति 19.8 कि.मी./घंटा रही। हवा की दिशा पछिया रही।