बेगूसराय। 01 सितंबर, 2025
बरौनी रिफाइनरी की मान्यताप्राप्त यूनियन बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन (बीटीएमयू) ने इंडियन ऑयल दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार देर रात तक चले इस समारोह में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया।
माल्यार्पण और स्मरण: सोमवार की सुबह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन और अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने टाउनशिप स्थित श्री बाबू, सूरज बाबू और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रिफाइनरी स्थापना स्थल पर पुराने कर्मचारियों के योगदान को याद किया गया।

केक काटकर मनाया 66वां स्थापना दिवस : सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में केक काटकर इंडियन ऑयल का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने संगठन और कंपनी के गौरवशाली इतिहास को साझा किया।
भजन संध्या का आयोजन: शाम को टाउनशिप स्थित सूरज भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक रूपेश कुमार और गायिका कविता कुमारी की टीम ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

नेताओं ने रखे विचार: 👉कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि “इंडियन ऑयल राष्ट्र की सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और यह भारतीयों की आकांक्षाओं पर खरी उतरती है।” 👉अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने सभी पूर्व और वर्तमान सदस्यों को उनकी मेहनत, समर्पण और निष्ठा के लिए बधाई देते हुए कहा कि “देश की आर्थिक खुशहाली में इंडियन ऑयल की अहम भूमिका है।” 👉उपमहासचिव साइमन मूर्मू ने कहा कि “इंडियन ऑयल का स्थापना दिवस सिर्फ एक तिथि नहीं बल्कि करोड़ों ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक है।” 👉संगठन सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने पुराने साथियों के संघर्ष और योगदान को नमन किया।
भारी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद: इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह, सहायक महासचिव रमेश कुमार, मो. अयूब, उपाध्यक्ष राम प्रमोद कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, विभाकर कुमार, रमेश मिश्रा, हरवेन्द्र कुमार, सहदेव साह, बालमुकुंद कुमार, राम प्रवेश कुमार, अमित कुमार, सचिव संजीत कुमार, संतोष कुमार, रमेश कुमार, दिवाकर कुमार, बी.बी. गिरी, संजय कुमार, राजू कुमार, अमरदीप कुमार, नीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी बीटीएमयू के मीडिया प्रभारी वागीश आनंद ने दी।







Total views : 75813