बेगूसराय। 24 नवंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़| लेबर/सोशल डेस्क
बेगूसराय, 24 नवंबर 2025। केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए चार नए श्रम कानूनों को “मजदूर विरोधी और मालिक पक्षीय” बताते हुए बीएसएसआर यूनियन ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के सचिव राकेश कुमार एवं संयुक्त महामंत्री आर.एस. रॉय, प्रदीप कुमार, राज्य सचिव ने बयान जारी कर सरकार से इन श्रम कोड्स को अविलंब वापस लेने की मांग की।

🛑 दो दिवसीय प्रतिरोध और ज्ञापन सौंपा गया : यूनियन के नेताओं ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को सभी सदस्य काला बिल्ला लगाकर सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 24 नवंबर को स्थानीय समाहर्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को श्रम कोड्स वापस लेने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा गया।
🔥 समाहर्ता कार्यालय के पास श्रम कानून की प्रति जलाई गई : 24 नवंबर को हड़ताली चौक (समाहर्ता कार्यालय के पास) पर यूनियन के लगभग 40 सदस्य एकत्रित हुए और श्रम कोड्स की प्रति जलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि—नए श्रम कोड्स के तहत कई महत्वपूर्ण पुराने कानून, जैसे Sales Promotion Employees Act 1976, को निरस्त कर दिया गया है।काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे तक किए जा सकते हैं, जिसे कोई मजदूर मना नहीं कर सकता। यह ILO चार्टर का सीधा उल्लंघन है। दो प्रकार की न्यूनतम मजदूरी लागू हो जाएगी, जिससे असमानता बढ़ेगी। ट्रेड यूनियन का निबंधन लगभग असंभव बना दिया गया है। श्रमिकों का मूल अधिकार हड़ताल का अधिकार खत्म कर दिया गया है। कॉन्ट्रैक्ट एवं फ्रेंचाइज़ सिस्टम बढ़ने से ग्रेच्युटी व सामाजिक सुरक्षा नगण्य रह जाएगी।सरकार का उद्देश्य “काम करो, पैसा पाओ” की नीति लागू कर श्रमिकों को बंधुआ मजदूरी की ओर धकेलना है।

📢 26 नवंबर को बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा : बीएसएसआर यूनियन ने कहा कि 26 नवंबर को विभिन्न ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय समाहर्ता कार्यालय के सामने बड़े स्तर पर श्रम कोड्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
👥 सभा को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ता कामरेड पी.के. वर्मा, आर.एस. रॉय, राकेश कुमार, चंदन कुमार, इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला समाहर्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
उपस्थित सदस्य रितेश कुमार (अध्यक्ष), श्यामशखा (उपसचिव), अशोक कुमार, विजय कुमार, अलाउद्दीन लश्कर, विनीत कुमार, सुशील कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।






Total views : 68948










