शिव अवतरण का संदेश, अज्ञानता से जागने का आह्वान
बेगूसराय | 8 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बेगूसराय में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने “शिव अवतरण” के नारे लगाते हुए जन-जन को अज्ञानता की रात्रि से जागने और आत्मिक चेतना की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

मनोरम झांकियों ने किया स्वर्णिम दुनिया का दर्शन: शोभा यात्रा में आकर्षक और मनोरम झांकियां शामिल रहीं। इन झांकियों के माध्यम से स्वर्णिम दुनिया का अवलोकन कराया गया, वहीं शिव के शक्ति स्वरूप की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा: यह शोभा यात्रा जीडी कॉलेज के पीछे से प्रारंभ होकर मारवाड़ी मोहल्ला, रतनपुर, ट्रैफिक चौक होते हुए मेन रोड से गुजरती हुई ब्रह्माकुमारी के स्थानीय सेवा केंद्र पिपरा पहुंचकर संपन्न हुई।
90वें शिव जयंती महोत्सव का दिया गया निमंत्रण: शोभा यात्रा के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को 11 फरवरी को केडीएम होटल के प्रांगण में आयोजित 90वें शिव जयंती महोत्सव में अपराह्न 3:00 बजे उपस्थित होने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण दिया गया।
शहर के गणमान्य लोगों ने किया स्वागत: यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सेंट जोसेफ स्कूल के डायरेक्टर भाई अभिषेक सिंह, पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, राजू ज्वेलर्स, सुल्तानिया परिवार सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संस्थानों ने शोभा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बड़ी संख्या में भाई-बहनों की रही सहभागिता: इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने सभी को कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ब्रह्माकुमारी जय श्री बहन, प्रियंका बहन, विभा बहन, काजल बहन, संजय भाई, नेपो भाई सहित अनेक भाई-बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही।






Total views : 69889