बेगूसराय। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई। यह घोषणा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसनिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।घोषणा कार्यक्रम में बेगूसराय के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा नवीन कुमार सिंह, बेगूसराय लोकसभा पालक कृष्णमोहन पप्पू, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सुनील मुन्ना, मृतुन्जय कुमार वीरेश, सुमित सन्नी, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय, कार्यालय मंत्री आलोक कुमार बंटी एवं जनार्दन पटेल मौजूद थे। सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
घोषित पदाधिकारी सूची –
अध्यक्ष : सीताराम सिंह
उपाध्यक्ष: रमाकांत सिंह, ललन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अरुण भारती, अमरनाथ पाठक, रितेश कुमार, विनोद कुमार सिंह
महामंत्री : अमिय रंजन पोद्दार एवं मुकेश कुमार
मंत्री : अविनाश कुमार, प्रकाश चन्द्रवंशी, मृत्युंजय झा, भरत चौरसिया, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, कौशल कुमार
कोषाध्यक्ष : बाबू साहब
सह कोषाध्यक्ष : राजकुमार तांती
प्रवक्ता : कृष्णमोहन सिंह, कुंदन सिंह, शिवकुमार चौधरी, शुभम कुमार
मीडिया प्रभारी : पीयूष कुमार एवं पंकज कुमार सिंह
आईटी सेल जिला संयोजक : राम प्रकाश झा
सह संयोजक : संजीत कुमार
सोशल मीडिया प्रभारी : बमबम कुमार
नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकारिणी गठन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






Total views : 68993










