नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ बरौनी/बेगूसराय | दिनांक – 21 अक्टूबर, 2025
बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश, कार्यकारी निदेशक (परियोजना एवं कोर ग्रुप) संजय रायजादा, वरिष्ठ प्रबंधन टीम एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को किया गया याद : कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जीवन, संघर्षों एवं बिहार के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए समर्पित था। आधुनिक, प्रगतिशील और विकासशील बिहार के निर्माण में उनकी नीतियाँ और दूरदर्शिता आज भी मार्गदर्शन करती हैं।
जन्म एवं जीवन परिचय : डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 को वर्तमान नवादा जिले के खनवों ग्राम में एक संभ्रांत भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानियों में से एक रहे डॉ. सिंह ने बिहार को एक नई दिशा दी और राज्य की बहुमुखी विकास योजनाओं की नींव रखी। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी की वरिष्ठ प्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं, कॉर्पोरेट संचार एवं हिन्दी) सुश्री मीनाक्षी ठाकुर ने भी डॉ. सिंह को नमन किया।







Total views : 63130