पूर्णिया। 2 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
पूर्णिया स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम (रंगभूमि मैदान) में रविवार को बिहार स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार पैरा स्पोर्ट्स संगठन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार पैरा स्पोर्ट्स संगठन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार, विधायक मनीष कुमार सिंह, सीनियर डिप्टी वेलफेयर ऑफिसर रवि शंकर झा, जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया प्रफुल्ल चंद्र रॉय सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
38 जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता : इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के 38 जिलों से 300 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और जुझारू भावना का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
बेगूसराय के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक: प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 👉 डिस्कस थ्रो में संजीत ने प्रथम, समर ने द्वितीय और अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 👉 जैवलिन थ्रो में मो. मुजाहिर ने द्वितीय तथा समर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 👉 लॉन्ग जंप में ऋषभ प्रथम, छत्तीस द्वितीय और मदन तृतीय स्थान पर रहे। 👉 शॉटपुट में अखिलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 👉 वहीं 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में मनीषा कुमारी ने प्रथम, भाग्यश्री व चांदनी परवीन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कोच जोशी कुमार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला: बेगूसराय पैरा एथलेटिक्स कोच जोशी कुमार ने कहा कि हर अवसर अपने-आप में सीख का माध्यम होता है। खेल के मैदान में मिला अनुभव जीवन की कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास करने, अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने और राज्य व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।






Total views : 68927










