बेगूसराय जिला अंतर्गत यह परियोजना कुल 58.30 किमी तक प्रस्तावित है, और यह तेघड़ा और बेगूसराय दो अनुमंडल होकर गुजरेगा जबकि यह एक्सप्रेस वे मंसूरचक, भगवानपुर, बिरपुर, बेगूसराय, मटिहानी, सामहो और अकखा कुड़हा प्रखंड से गुजरेगा।
बेगूसराय। 25 जुलाई 2025
जल्द ही बिहार सहित बेगूसराय जिले को एक 6 लेन का एक्सप्रेस वे मिलने जा रहा है। जो रक्सौल से लेकर हल्दिया तक जाएगा। बीच में यह बेगूसराय जिले से भी गुरेगा। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद बिहार में किसी भी शहर कि दुरी अधिकतम 3 घंटे ही रह जायेगी। इसको लेकर बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने प्रेस वार्ता आयोजित करके इसकी जानकारी दी और एक्सप्रेस वे कि पूरी रुपरेखा को प्रेस के सामने रखा। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेस वे को लाने में बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का काफी योगदान रहा।

इस परियोजना का नाम रक्सौल हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेससवे होगा। जिसकी कुल लंबाई 585.350 किमी होगा। इसमें से बिहार राज्य में इसकी लम्बाई 407 किमी होगी। इसकी लागत राशि अनुमानित 26,704 करोड़ (भूमि और निर्माण लागत सहित) रूपए है। जो निर्माण कार्य शुरू होने के 3 साल बाद बनकर तैयार हो जाएगा। यह परियोजना बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, और बांका जिले से होकर गुजरेगी।

किस जिले में कितनी लम्बी होगी यह एक्सप्रेस वे :-यह एक्सप्रेस वे रक्सौल से शुरू होगा। पूर्वी चंपारण में इस एक्सप्रेस वे की लम्बाई 72.55 किमी होगी। उसी तरह शिवहर जिले में 29.57 किलोमीटर, सीतामढ़ी जिले में 8.38 किलोमीटर, मुजफ्फरपुर जिले में 36 किलोमीटर, समस्तीपुर जिले में 57.7 किलोमीटर, बेगूसराय जिले में 58.3 किलोमीटर, लखीसराय में 15.25 किलोमीटर, मुंगेर में 54.53 किलोमीटर और बांका जिले में 75.52 किलोमीटर होगी।

इस एक्सप्रेस बनने के बाद रक्सौल से बेगूसराय कि दुरी 204 किलोमीटर हो जायेगी। बेगूसराय जिला अंतर्गत यह परियोजना कुल 58.30 किमी तक प्रस्तावित है, और यह तेघड़ा और बेगूसराय दो अनुमंडल होकर गुजरेगा जबकि यह एक्सप्रेस वे मंसूरचक, भगवानपुर, बिरपुर, बेगूसराय, मटिहानी, सामहो और अकखा कुड़हा प्रखंड से भी गुजरेगा।

अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएँ: बेगूसराय जिला अंतर्गत गंगा नदी पर साम्हो-बिहपुर गांवों के पास लगभग 05 किमी लंबा एक प्रमुख पुल प्रस्तावित है।साम्हो और मटिहानी गांवों को रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे से स्वीकृत स्पर रोड के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
इस एक्सप्रेसवे से फायदा : 👉 रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल से हल्दिया पोर्ट तक सीधी और निर्वाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वर्तमान में रक्सौल लैंड पोर्ट और हल्दिया पोर्ट के बीच कोई सीधा एक्सप्रेसवे या पहुँच-नियंत्रित राजमार्ग उपलब्ध नहीं है। यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे चालू होने के पश्चात इस क्षेत्र के समय विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
👉 यह एक्सप्रेस वे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिला मुख्यालयों से बेहतर संपर्क सुनिश्चित करते हुए एक कुशल और तेज़ मार्ग प्रदान करेगा।
👉 प्रस्तावित मार्ग नेपाल और भारत के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था को भी अधिक सुलभ और व्यवस्थित बनाएगा। यह पूर्वी भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार देगा।
👉 भारत-नेपाल सीमा और हल्दिया समुद्री बंदरगाह जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार बिंदुओं को सीधे जोड़ने से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। उपर्युक्त जानकारी डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई है।






Total views : 63030