नेशनल पॉजिटिव न्यूज़, बेगूसराय। 25 नवंबर 2025 |
बेगूसराय। “नमामि गंगे कार्यक्रम” के तहत ICAR–CIFRI (Central Inland Fisheries Research Institute) द्वारा मंगलवार को तेघड़ा प्रखंड स्थित अध्योध्य घाट पर राष्ट्रीय रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा नदी में बड़ी संख्या में देशज प्रजाति की मछलियों (अंगुलिका) को छोड़ा गया।
मछली रैंचिंग से मजबूत होगा नदी का जैविक संतुलन : विशेषज्ञों के अनुसार, गंगा में देशज मछलियों की संख्या बढ़ने से नदी की पारिस्थितिकी और अधिक सुदृढ़ होगी। पर्याप्त मछली संख्या नदी के जैविक संतुलन को बनाए रखने, जलीय जीवों के संरक्षण और गंगा की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
स्थानीय लोगों को जागरूक करने पर भी दिया गया जोरI CAR–CIFRI की वैज्ञानिक टीम ने स्थानीय समुदाय को नदी संरक्षण, जलीय जीवों की महत्ता और “नमामि गंगे” मिशन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को इस पहल से जुड़कर गंगा को स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों की रही सक्रिय उपस्थिति : कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी बेगूसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा-cum-नमामि गंगे) बेगूसराय सहित ICAR–CIFRI के प्रतिनिधि शामिल हुए।







Total views : 63026