नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 23 नवंबर 2025। क्राइम अपडेट | बेगूसराय
बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीले पदार्थ की एक बड़ी खेप बरामद की है। जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर छापेमारी कर 18 किलोग्राम गांजा, 46,000 रुपये नकद और 2 मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कैसे हुई कार्रवाई?: शनिवार, 22 नवंबर 2025 की शाम नगर थाना एवं जिला आसूचना इकाई को सूचना मिली कि दरभंगा से बेगूसराय आने वाली बस में तीन व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थ लेकर पहुंचने वाले हैं। सूचना को वरीय पुलिस अधिकारियों को देने के बाद उनके निर्देश पर तुरंत नगर थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की टीम ने बस स्टैंड, बेगूसराय में संयुक्त छापेमारी की। टीम ने बस को रोककर छानबीन की, जिसमें तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से 18 किलो गांजा जैसा नशीला पदार्थ, दो मोबाइल और 46 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। सभी सामानों को विधिवत जब्त करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी: 1. अमरेश कुमार, पिता — पप्पु भगत, पता: नयाटोला बाजीतपुर मिर्जापुर, थाना नगर, जिला बेगूसराय 2. पंकज कुमार, पिता — कमेश भगत, पता: लडौरा, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर 3. सोनम कुमारी, पति — राकेश कुमार, पता: नयागांव, जिला बेगूसराय
छापेमारी टीम के सदस्य : पु.नि. बैजू कुमार, जिला आसूचना इकाई, बेगूसरायस.अ.नि. राजेश कुमार, आसूचना इकाई, बेगूसरायपु.अ.नि. फिरदौस कुमार, नगर थानापु.अ.नि. अमलेश कुमार सिंह, नगर थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे।






Total views : 68970










