बेगूसराय | 20 नवंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
तेघड़ा थाना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने बेगूसराय के मधुरापुर दियारा क्षेत्र में अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2 राइफल, 1 देशी कट्टा, 1 पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस, 1 मिस-फायर गोली, 7 खोखा और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी : तेघड़ा थाना को STF द्वारा सूचना मिली थी कि मधुरापुर दियारा स्थित नीरज सिंह के बास पर हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और STF की विशेष टीम ने तुरंत छापेमारी की।
फायरिंग के बाद अपराधी गिरफ्त में : छापामारी के दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कुख्यात अपराधी नीरज सिंह घायल हो गया, जबकि उसके तीन सहयोगी—1. कन्हैया कुमार, 2. विकास सिंह, 3. विष्णु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल नीरज सिंह को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 2–3 अपराधी दियारा क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए।
भारी मात्रा में हथियार बरामद : जप्ती में शामिल —रेगुलर राइफल: 01देशी राइफल: 01पिस्टल: 01देशी कट्टा: 01जीवित कारतूस: 15मिस-फायर गोली: 01खोखा: 07मोबाइल फोन: 09
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का किया निरीक्षण: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय स्वयं मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मोबाइल FSL टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य संकलित किए।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास: नीरज सिंह मोकामा थाना कांड संख्या 556/24, विष्णु कुमार मोकामा थाना कांड संख्या 136/20, मोकामा थाना कांड संख्या 556/24, अन्य दो अभियुक्तों के भी कई आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
दर्ज मामला: तेघड़ा थाना कांड संख्या 373/25 दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल के प्रमुख सदस्यपु.नि. नदीम अहमद अंसारी, STF टीम अमित कुमार, पु.नि. एवं थानाध्यक्ष, तेघड़ा पु.अ.नि. नवीन कुमार, पु.अ.नि. मनीष कुमार, तेघड़ा थाना सशस्त्र बल। तेघड़ा पुलिस और STF की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।







Total views : 63123