नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय अपडेट। 28 अक्टूबर 2025
🚨 मटिहानी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम चकबल्ली दियरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, 9 सूती साड़ियाँ, प्रिंटेड स्टीकर और ₹10,200 नकद बरामद किया है।
🔍 कार्रवाई का विवरण : थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें FST के पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे, ने ग्राम चकबल्ली दियरा में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि शंभु राय और झंडू राय नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान झंडू सिंह (पिता – रामाकांत सिंह, निवासी – चकबल्ली दियरा, वार्ड नं. 05, थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय) के रूप में हुई।
⚖️ दर्ज मामला : इस संबंध में मटिहानी थाना कांड सं. 195/25, दिनांक 27.10.25 दर्ज किया गया है।धारा – 173/174/3(5) BNS तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)A/26(1)/35 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
👮♂️ शामिल पुलिस दल : पु.नि. संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मटिहानी, FST के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल के जवान, फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है।📍
✍️ रिपोर्ट: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय





Total views : 68975










