🔹बेगूसराय, 10 अक्टूबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ बेगूसराय
जिले में पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों — साहेबपुरकमाल, भगवानपुर और मटिहानी — में छापेमारी और वाहन चेकिंग के दौरान कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन अभियानों में तीन देशी कट्टा, सात कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
🔸 साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र से एक गिरफ्तार : साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के ग्राम चम्मन टोला में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे विपीन कुमार को पकड़ लिया गया। तलाशी में 01 देशी कट्टा और 04 कारतूस बरामद किए गए। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गौतम, सैफ-143 बलराम सिंह, सैफ-151 पांडव कुमार, सैफ-500 विष्णुदेव कुमार यादव।
🔸 भगवानपुर थाना क्षेत्र में दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार : भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा बाँध के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें पीछा कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मनोहर कुमार (25 वर्ष) एवं नितीश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी में 01 देशी कट्टा, 01 कारतूस और 01 खोखा बरामद हुआ।
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी: पु.अ.नि. अकरम खान, सि. राजू कुमार, सि. मिंटु कुमार।
🔸 मटिहानी थाना क्षेत्र से दो गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद: मटिहानी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बखड्डा गाँव में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखकर दो युवक घर के अंदर भागकर छिपने लगे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नितीश कुमार (25 वर्ष एवं दर्पण कुमार 29 वर्ष, के रूप में हुई। तलाशी में 01 देशी कट्टा, 02 कारतूस और 04 मोबाइल फोन बरामद हुए।छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:थानाध्यक्ष संजीव कुमार, पु.अ.नि. उमेश पाल, सि. सिताराम पंडित।
🔹 पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप तीनों ही मामलों में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन सफल कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीर है और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है।





Total views : 68995










