बेगूसराय। 6 अप्रैल 2026।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ |
बेगूसराय में मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया गोलम्बर के पास एनएच-31 पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जांच के दौरान वाहन (BR10GB-7529) से कुल 161 कार्टून शराब, लगभग 1416.600 लीटर जब्त की गई। बरामद शराब “Blue Creasure Premium Blended Whisky” ब्रांड की है, जिसे झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा था। मौके से चालक राज कुमार (लाखो थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, वाहन मालिक और अन्य आरोपियों—गौरव कुमार, शुभम ठाकुर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई मद्य निषेध निरीक्षक पिंटू कुमार के नेतृत्व में की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और लोगों से सूचना देने की अपील की गई है।








Total views : 78564