नेशनल पॉजिटिव न्यूज़, बेगूसराय | 05 अक्टूबर 2025—
🎯 बेगूसराय की बेटियों ने बढ़ाया जिले का गौरव : बेगूसराय जिले के लिए गर्व का क्षण है! बिहार सीनियर महिला क्रिकेट टीम में जिले की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी भव्या और हर्षिता भारद्वाज का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 8 अक्टूबर से मोहाली में आयोजित बीसीसीआई महिला टी-20 टूर्नामेंट में बिहार की ओर से शिरकत करेंगी।

🏏 भव्या और हर्षिता का शानदार चयन : बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बिहार महिला टीम की घोषणा हो चुकी है। भव्या, जो बेगूसराय के कालीस्थान चौक निवासी कमल किशोर सिंह की पुत्री हैं। वहीं हर्षिता भारद्वाज, मटिहानी प्रखंड के हासपुर गांव निवासी नीरज कुमार की पुत्री हैं। दोनों का चयन बिहार टीम में होना जिले के लिए एक बड़ा सम्मान है।
बिहार टीम का मैच शेड्यूल 👉 8 अक्टूबर: बड़ौदा के खिलाफ 👉 9 अक्टूबर: गुजरात के खिलाफ 👉11 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के खिलाफ 👉13 अक्टूबर: केरल के खिलाफ 👉15 अक्टूबर: विदर्भ के खिलाफ 👉17 अक्टूबर: मुंबई के खिलाफ 👉19 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ
🏆 क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहा है बेगूसराय : वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिले में क्रिकेट का स्तर लगातार ऊँचा हो रहा है। अब महिला खिलाड़ी भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। जल्द ही जिले में महिला क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा ताकि और भी बेटियाँ इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
🎉 जिलेभर में खुशी की लहर: भव्या और हर्षिता के चयन की खबर फैलते ही पूरे बेगूसराय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक राजकुमार सिंह, विधायक कुंदन कुमार, महापौर पिंकी देवी, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व मेयर संजय कुमार, अधिवक्ता समीर शेखर तथा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों सहित अनेक सामाजिक और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।







Total views : 63123