बेगूसराय | 31 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ 1 फरवरी से किया जाएगा। लीग के मुकाबले जिले के तीन अलग-अलग मैदानों पर टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि एक साथ तीन मैदानों पर मुकाबले आयोजित होना संघ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लीग में भाग ले रही सभी 12 टीमों को शुभकामनाएं दीं।
वहीं लीग संयोजक निराला कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब, दिनकर क्रिकेट क्लब, श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब, बछवाड़ा, बलिया, बेगूसराय नगर, बेगूसराय क्रिकेट क्लब, साहेबपुर कमाल, नौला, तेघड़ा, बरौनी एवं डंडारी क्रिकेट क्लब की टीमें शामिल हैं।
संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दी कि पहला मुकाबला 1 फरवरी को सुबह 9 बजे गांधी स्टेडियम में बरौनी क्रिकेट क्लब और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। 2 फरवरी से जिले के तीन मैदानों पर लगातार मुकाबले आयोजित होंगे।







Total views : 75819