बेगूसराय, 24 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
प्रखंड विकास पदाधिकारी (सदर) रवि शंकर कुमार ने लडुआरा पंचायत भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की। आरटीपीएस काउंटर की जांच करते हुए आम नागरिकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना से जुड़े सोखता निर्माण के अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए जाने पर पंचायत सचिव को अभिलेखों का विधिवत संधारण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शेष किसानों के फसल पंजीकरण (एफआर) कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
बीडीओ ने “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पंचायत सचिव की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना से कार्य करने का निर्देश भी दिया।








Total views : 71662