बेगूसराय | 11 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गांधी स्टेडियम में खेले गए बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मटिहानी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरौनी सुपरकिंग्स को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
बरौनी सुपरकिंग्स की संघर्षपूर्ण पारी: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौनी सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 115 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अतुल प्रकाश (31 रन) और बदरे आलम (24 रन) ने सर्वाधिक योगदान दिया। जबकि मटिहानी वॉरियर्स की ओर से आशुतोष पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जबकि अंकित ने 3 विकेट हासिल किए।
मटिहानी वॉरियर्स ने आसानी से लक्ष्य किया हासिल: जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी वॉरियर्स की टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अकीब रहमान (नाबाद 30 रन) और आशीष (29 रन) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से गेंदबाजी में प्रभात ने 2 विकेट और निशित ने 1 विकेट लिया।
आशुतोष पांडे बने मैन ऑफ द मैच: शानदार गेंदबाजी के लिए आशुतोष पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार बीपीएल संयोजक निराला कुमार और जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस मुकाबले में शाहिद अख्तर और विश्वजीत कुमार मुख्य निर्णायक रहे। ऑनलाइन स्कोरर की भूमिका में राम कुमार और उद्घोषक के रूप में शिवम कुमार मौजूद थे।जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दी कि 12 जनवरी को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बलिया ब्लास्टर्स और बरौनी सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।
👉 बेगूसराय प्रीमियर लीग से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के साथ।







Total views : 75866