पुलिस ने उसके पास से 01 पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा एवं 02 मैगजीन किया जप्त।
बेगूसराय। 06 मार्च 25
बेगूसराय पुलिस ने साहेबपुरकमाल थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर गावं के वार्ड नं से एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 01 पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा एवं 02 मैगजीन जप्त किया। बताया जात है कि साहेबपुरकमाल थाना को बीती रात एक सूचना मिली की ग्राम समस्तीपुर वार्ड नं. 01 में शेषनाथ साहू अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है। सूचना पर अविलंब साहेबपुरकमाल थाने की पुलिस पदाधिकारी एवं संशस्त्र बल घटना स्थल पर पहुंच वहां स्थित आरूही किराना एवं जेनरल स्टोर के निकट पहुंचे कि एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति से पुछताछ करने अपना नाम शेषनाथ साहू पे.-रामजी साहू सा.-समस्तीपुर वार्ड नं. -01 थाना-साहेबपुरकमाल जिला-बेगूसराय बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 01 जिन्दा कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया। इस पर काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।