बेगूसराय, 24 अक्टूबर (नेशनल पॉजिटिव न्यूज़)।
शेखपुरा जिले के डायट कॉलेज में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग राज्य स्तरीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुगेर प्रमंडल को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिलाया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के सात खिलाड़ियों ने मुगेर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें तीन ने स्वर्ण, तीन ने रजत और एक ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया।
🥇 पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची : 👉 स्वर्ण पदक विजेता: आयुष कुमार (एस.एस. शोकहारा स्कूल), आयुष बनर्जी (माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव), गोलू कुमार (आर.के.एस.एस. मधुरापुर साउथ) 👉 रजत पदक विजेता: प्रिंस कुमार (यू.एस.एस. चकिया पुनर्वास), रौशन कुमार (बी.एस.एस. कॉलेजिएट स्कूल), ऋषभ राज (उड़ान इंटरनेशनल स्कूल), 👉 कांस्य पदक विजेता: अनमोल कुमार (माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव)
🇮🇳 राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व : जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी कोहिमा (नागालैंड) में आयोजित होने वाली 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता (28 से 30 अक्टूबर 2025) में भाग लेंगे। यह जिले के लिए गौरव का क्षण है।
🎉 बधाई और शुभकामनाएँ: इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष राम प्रमोद कुमार, खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, कल्याण केंद्र सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, प्रशिक्षक अरविंद कुमार, कोच मणिकांत, बरौनी क्लब कोच मो. फुरकान, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार और अन्य वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
💬 प्रेरणादायक संदेश: “बेगूसराय के युवा खेल जगत में नई पहचान बना रहे हैं। यह सफलता जिले की प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है।”






Total views : 63160